Posts

Showing posts from February, 2020

वचन (Vchan) परिभाषा उदाहरण प्रकार Hindi Vyakaran Complete Notes

Image
वचन  संज्ञा शब्द के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वह एक के लिए प्रयुक्त हुआ है या एक से अधिक के लिए , उसे वचन कहतेहै। वचन के प्रकार :- वचन के दो भेद होते है :- १.एकवचन २.बहुवचन १.एकवचन :- जिस शब्द से एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो ,उसे एकवचन कहते है। जैसे – लड़का ,पुस्तक ,केला,गमला ,चूहा ,तोता आदि। २.बहुवचन :- जिस शब्द से एक से अधिक संख्या का बोध हो,उसे बहुवचन कहते है। जैसे- लड़के ,पुस्तके,केले,गमले,चूहे ,तोते आदि। एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम :- १.आकारांत पुलिंग शब्दों के ‘आ’ को ‘ए’ कर देते है । जैसे – एकवचन ——————–बहुवचन लड़का ……………………………लड़के घोड़ा ………………………....……..घोडे बेटा ……………………...…………..बेटे मुर्गा ………………………………….मुर्गे कपड़ा …………………..………….कपड़े २.अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों में ‘अ’ को ‘एँ ‘ कर देते है। जैसे – एकवचन ——————–बहुवचन बात ……………....……………….बातें रात ………………………………..रातें आँख ……………………………..आखें पुस्तक ………………..…………पुस्तकें ३.या अंत वाले स्त्रीलिंग शब्दों में ‘या’ को ‘याँ’ कर देते है। जैसे – चिडिया ………………………चिडियाँ डिबिया ………………………ड...

शब्द विचार (Shabd vichar) परिभाषा उदहारण एवं प्रकार Hindi Vyakaran Complete Notes

Image
Hindi Vyakaran Complete Notes - Shabd vichar शब्द विचार शब्द – अक्षरों के मेल से बने सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। जैसे – आदमी, घर, दुकान, मकान, पुस्तक, कपड़े आदि। शब्दों के प्रकार –  शब्दों को कई दृष्टिकोण से विभाजित किया गया है। 1) उत्पत्ति के आधार पर – ये चार प्रकार के होते हैं। (क) तत्सम (संस्कृत शब्द) – संस्कृत भाषा के वे शब्द, जो बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में इस्तेमाल किये जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। जैसे – ग्राम, कर्म, नव, क्षेत्र, कार्य, मुख आदि। (ख) तद्भव (बदला हुआ रूप) – समय के साथ-साथ संस्कृत भाषा के वे शब्द, जो थोड़े-बहुत बदलकर हिन्दी भाषा में प्रयोग में लाए गए, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं। जैसे – गाँव, काम, नया, आग, कान, आदि। (ग) देशज – वे शब्द, जो देश में प्रचलित लोकभाषाओं और बोलियों के हैं, पर समय के साथ-साथ हिन्दी भाषा में घुल-मिल गए हैं, देशज शब्द कहलाते हैं। जैसे – पगड़ी, लकड़ी, थैला, सौंठ, भात आदि। (घ) विदेशज – वे शब्द, जो विदेशी भाषाओं जैसे अरबी, फारसी, तुर्की, पुर्तगाली, अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी आदि से हैं, पर हिन्दी भा...

वर्ण विचार (Varn Vichar) हिंदी व्याकरण नोट्स Hindi Vyakaran Complete Notes

Image
  हिंदी : वर्ण विचार वर्ण विचार Q.1 वर्ण  विचार  क्या  है ? उत्तर - वर्ण विचार (Varn Vichar in Hindi) के अंतर्गत हम वर्ण विचार, वर्णमाला, स्वर – स्वर के भेद, व्यंजन – व्यंजन के भेद और अयोगवाह के बारे में पड़ेगे | वर्ण विचार (Varn Vichar in Hindi) – वर्ण / अक्षर – भाषा की सबसे छोटी इकाई, जिसके टुकड़े नहीं किए जा सकते, वह वर्ण कहलाती है। जैसे → अ, र, क्, म्, च् आदि  REET Notes Q.2  हिंदी वर्णमाला वर्णमाला में कुल कितने वर्ण है ?  उत्तर → वर्णों का व्यवस्थित क्रम वर्णमाला कहलाता है। → हिंदी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण है। Q. 3 स्वर किसे कहते हैं ? उत्तर - जिन वर्णों के उच्चारण में दूसरे वर्णों की सहायता नहीं लेनी पड़ती, वे स्वर कहलाते हैं। Q. 3 हिंदी में स्वर कितने हैं? उत्तर →  स्वरों की संख्या 11 होती है। →  ‘‘अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ’’। स्वर के भेद (Swar ke bhed) हृस्व स्वर → जिन स्वरों के उच्चारण में सबसे कम समय लगता हैं, उन्हें हृस्व स्वर कहते हैं। जैसे →    अ, इ, उ, ऋ दीर्घ स्वर →...