Posts

Showing posts from April, 2020

रस - परिभाषा, भेद और उदाहरण - हिन्दी व्याकरण ras paribhasha bhed aur udaaharan hindi vyakaran

रस - परिभाषा, भेद और उदाहरण - हिन्दी व्याकरण Ras Paribhasha prakar aur udaaharan hindi vyakaran इस पोस्ट में हमने हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय रस की परिभाषा प्रकार एवं उदाहरणों की विस्तार से चर्चा की है निम्न बिन्दुओं के विवरण प्रस्तुत किये है . रस की परिभाषा रस के आसान उदाहरण रस के प्रकार की परिभाषा रस सिद्धांत श्रृंगार रस के भेद रस के भेद के उदाहरण रस की परिभाषा उदाहरण सहित रस के उदाहरण  श्रृंगार रस के उदाहरण रस(Sentiments) की परिभाषा रस का शाब्दिक अर्थ है 'आनंद'। काव्य को पढ़ने या सुनने से जिस आनंद की अनुभूति होती है,उसे 'रस' कहा जाता है। यह भी पढ़े |  हिंदी भाषा , लिपि एवं प्रकार वर्ण विचार - परिचय वर्ण विचार - स्वर , व्यंजन हिंदी में संख्याएँ वर्ण विचार - उच्चारण स्थान वर्ण विचार - वर्णमाला शब्द विचार शब्द विचार - हिंदी भाषा में विदेशी शब्द शब्द विचार - देशज शब्द संज्ञा सर्वनाम क्रिया विशेषण की परिभाषा प्रकार एवं उदाहरण वाक्य विचार वाक्य - विग्रह वाक्य विचार , भेद - उद्देश्य , वि...

छन्द (Metres) हिंदी में छंद प्रकार परिभाषा chhand in hindi vyakaran notes complete

हिंदी में छन्द की परिभाषा वर्णो या मात्राओं के नियमित संख्या के विन्यास से यदि आल्हाद पैदा हो, तो उसे छंद कहते है। दूसरे शब्दो में-अक्षरों की संख्या एवं क्रम, मात्रागणना तथा यति-गति से सम्बद्ध विशिष्ट नियमों से नियोजित पद्यरचना 'छन्द' कहलाती है। महर्षि पाणिनी के अनुसार जो आह्मादित करे, प्रसन्न करे, वह छंद है (चन्दति हष्यति येन दीप्यते वा तच्छन्द) । उनके विचार से छंद 'चदि' धातु से निकला है। यास्क ने निरुक्त में 'छन्द' की व्युत्पत्ति 'छदि' धातु से मानी है जिसका अर्थ है 'संवरण या आच्छादन' (छन्दांसि छादनात्) । इन दोनों अतिप्राचीन परिभाषाओं से स्पष्ट हो जाता है कि छंदोबद्ध रचना केवल आह्यादकारिणी ही नहीं होती, वरन् वह चिरस्थायिनी भी होती है। जो रचना छंद में बँधी नहीं है उसे हम याद नहीं रख पाते और जिसे याद नहीं रख पाते, उसका नष्ट हो जाना स्वाभाविक ही है। इन परिभाषाओं के अतिरिक्त सुगमता के लिए यह समझ लेना चाहिए कि जो पदरचना अक्षर, अक्षरों की गणना, क्रम, मात्रा, मात्रा की गणना, यति-गति आदि नियमों से नियोजित हो, वह छंदोबद्ध कहलाती है। छंद शब्द 'छद्...

विराम चिन्ह कितने होते हैं हिंदी व्याकरण कम्पलीट नोट्स Viram chinh(Punctuation Mark)-

विराम चिन्ह (Punctuation Mark) की परिभाषा भित्र-भित्र प्रकार के भावों और विचारों को स्पष्ट करने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग वाक्य के बीच या अंत में किया जाता है, उन्हें 'विराम चिह्न' कहते है। दूसरे शब्दों में- विराम का अर्थ है - 'रुकना' या 'ठहरना' । वाक्य को लिखते अथवा बोलते समय बीच में कहीं थोड़ा-बहुत रुकना पड़ता है जिससे भाषा स्पष्ट, अर्थवान एवं भावपूर्ण हो जाती है। लिखित भाषा में इस ठहराव को दिखाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के चिह्नों का प्रयोग करते हैं। इन्हें ही विराम-चिह्न कहा जाता है। सरल शब्दों में- अपने भावों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए या एक विचार और उसके प्रसंगों को प्रकट करने के लिए हम रुकते हैं। इसी को विराम कहते है। इन्हीं विरामों को प्रकट करने के लिए हम जिन चिह्नों का प्रयोग करते है, उन्हें 'विराम चिह्न' कहते है। यदि विराम-चिह्न का प्रयोग न किया जाए तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। जैसे- (1)रोको मत जाने दो। (2)रोको, मत जाने दो। (3)रोको मत, जाने दो। उपर्युक्त उदाहरणों में पहले वाक्य में अर्थ स्पष्ट नहीं होता, जबकि दूसरे और तीसरे वाक्य में अर्थ ...

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution) समूह के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution) समूह के लिए एक शब्द  भाषा की सुदृढ़ता, भावों की गम्भीरता और चुस्त शैली के लिए यह आवश्यक है कि लेखक शब्दों (पदों) के प्रयोग में संयम से काम ले, ताकि वह विस्तृत विचारों या भावों को थोड़े-से-थोड़े शब्दों में व्यक्त कर सके। समास, तद्धित और कृदन्त वाक्यांश या वाक्य एक शब्द या पद के रूप में संक्षिप्त किये जा सकते है। ऐसी हालत में मूल वाक्यांश या वाक्य के शब्दों के अनुसार ही एक शब्द या पद का निर्माण होना चाहिए। दूसरी बात यह कि वाक्यांश को संक्षेप में सामासिक पद का भी रूप दिया जाता है। कुछ ऐसे लाक्षणिक पद या शब्द भी है, जो अपने में पूरे एक वाक्य या वाक्यांश का अर्थ रखते है। भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे- राम कविता लिखता है, अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कवि' का प्रयोग कर सकते है। दूसरा उदाहरण- 'जिस स्त्री का पति मर चुका हो' शब्द-समूह के स्थान पर 'विधवा' शब्द अच्छा लगेगा। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहाँ पर अनेक...