Posts

Showing posts from February, 2026

शब्द विचार (Shabd vichar) परिभाषा उदहारण एवं प्रकार Hindi Vyakaran Complete Notes

Image
Hindi Vyakaran Complete Notes - Shabd vichar शब्द विचार शब्द – अक्षरों के मेल से बने सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। जैसे – आदमी, घर, दुकान, मकान, पुस्तक, कपड़े आदि। शब्दों के प्रकार –  शब्दों को कई दृष्टिकोण से विभाजित किया गया है। 1) उत्पत्ति के आधार पर – ये चार प्रकार के होते हैं। (क) तत्सम (संस्कृत शब्द) – संस्कृत भाषा के वे शब्द, जो बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में इस्तेमाल किये जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। जैसे – ग्राम, कर्म, नव, क्षेत्र, कार्य, मुख आदि। (ख) तद्भव (बदला हुआ रूप) – समय के साथ-साथ संस्कृत भाषा के वे शब्द, जो थोड़े-बहुत बदलकर हिन्दी भाषा में प्रयोग में लाए गए, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं। जैसे – गाँव, काम, नया, आग, कान, आदि। (ग) देशज – वे शब्द, जो देश में प्रचलित लोकभाषाओं और बोलियों के हैं, पर समय के साथ-साथ हिन्दी भाषा में घुल-मिल गए हैं, देशज शब्द कहलाते हैं। जैसे – पगड़ी, लकड़ी, थैला, सौंठ, भात आदि। (घ) विदेशज – वे शब्द, जो विदेशी भाषाओं जैसे अरबी, फारसी, तुर्की, पुर्तगाली, अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी आदि से हैं, पर हिन्दी भा...

वर्ण विचार (Varn Vichar) हिंदी व्याकरण नोट्स Hindi Vyakaran Complete Notes

Image
  हिंदी : वर्ण विचार वर्ण विचार Q.1 वर्ण  विचार  क्या  है ? उत्तर - वर्ण विचार (Varn Vichar in Hindi) के अंतर्गत हम वर्ण विचार, वर्णमाला, स्वर – स्वर के भेद, व्यंजन – व्यंजन के भेद और अयोगवाह के बारे में पड़ेगे | वर्ण विचार (Varn Vichar in Hindi) – वर्ण / अक्षर – भाषा की सबसे छोटी इकाई, जिसके टुकड़े नहीं किए जा सकते, वह वर्ण कहलाती है। जैसे → अ, र, क्, म्, च् आदि  REET Notes Q.2  हिंदी वर्णमाला वर्णमाला में कुल कितने वर्ण है ?  उत्तर → वर्णों का व्यवस्थित क्रम वर्णमाला कहलाता है। → हिंदी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण है। Q. 3 स्वर किसे कहते हैं ? उत्तर - जिन वर्णों के उच्चारण में दूसरे वर्णों की सहायता नहीं लेनी पड़ती, वे स्वर कहलाते हैं। Q. 3 हिंदी में स्वर कितने हैं? उत्तर →  स्वरों की संख्या 11 होती है। →  ‘‘अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ’’। स्वर के भेद (Swar ke bhed) हृस्व स्वर → जिन स्वरों के उच्चारण में सबसे कम समय लगता हैं, उन्हें हृस्व स्वर कहते हैं। जैसे →    अ, इ, उ, ऋ दीर्घ स्वर →...